श्रमिकों के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्षरत है आरसीएमएस-अजय

संगठन में शामिल साथियों का भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे-अजय

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा वाशरी (Kathara washrey) के मजदूरों की बैठक 17 जुलाई को सीसीएल सचिव अजय कुमार सिंह के कथारा चार नंबर स्थित आवासीय कार्यालय पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता कथारा वाशरी शाखा सचिव रंजय कुमार सिंह ने की।

मौके पर रीजनल सचिव सिंह ने कहा कि कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण के समय से ही आरसीएमएस श्रमिक समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयत्नशील रहा है। यही कारण है कि हमारे साथी खुशहाल जीवन जी रहे हैं। मजदूरों की खुशहाली वर्तमान केंद्र सरकार को पसंद नहीं है इसलिए सरकार मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात करने का कुचक्र रच रही है। हमारे युनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष अनूप बाबू के मार्गदर्शन में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि संगठन पर भरोसा करने वाले साथियों का विश्वास कभी कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। राकोमसं श्रमिकों की आवाज है। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके सुख सुविधा में राजेंद्र बाबू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संगठन के लोगों द्वारा जो जवाबदेही कुमार जय मंगल सिंह को दी गई है उसका निर्वाह बहुत ताकत से सिंह के द्वारा होगा। ऐसा मजदूरों के साथ संगठन के लोगों का विश्वास कायम है।

सीसीएल रीजनल समिति के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे ने कहा कि श्रमिक समस्याओं को लेकर संगठन संघर्ष की राह पर है। केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन की मनसा जो मजदूर विरोधी है उसे इंटक कतई सफल नहीं होने देगा। इंटक के प्रति लोगों का विश्वास संगठन की ताकत व पूंजी है।

बैठक में ददई गुट कथारा वाशरी के कोषाध्यक्ष बीएन तिवारी उपाध्यक्ष सुरेश महतो कार्यकारी अध्यक्ष दयाल यादव ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अनूप बाबू के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए संगठन में शामिल होने की घोषणा की। शामिल हुए पदाधिकारियों का संघ द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

संगठन में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए लोगों ने हर्ष प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सूर्यकांत त्रिपाठी, कमल कांत सिंह, विश्वनाथ राज, राकेश कुमार, अर्जुन चौहान, देवाशीष आस, झाक्कस नोनिया, कन्हैया राम, फुलेश्वर गोप, महेंद्र चौहान, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, पंचराम, युवा कांग्रेस नेता विजय यादव आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

 311 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *