स्व.राजेन्द्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बेरमो विधायक स्व.राजेन्द्र प्रसाद सिंह (Late. Rajendra Prasad Singh) की याद में शोकसभा सभा का आयोजन किया गया। तेतारियाडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी, झामुमो, राजद के सदस्यों ने दिवंगत इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह बेरमो विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में उपस्थित गणमान्यों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व.सिंह की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकसभा में मुख्य रूप से जरिडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, जिला महासचिव सुबोध कुमार मिश्रा, जिला महासचिव सनत कुमार मिश्रा, तांतरी उत्तरी पंचायत के मुखिया व् वरिष्ठ कांग्रेसी निरंजन मिश्रा, पूर्व मुखिया सह प्रखंड उपाध्यक्ष राजू तिवारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, जरीडीह प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकबर अंसारी, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष रामविलास प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेसी विजयमल सिंह, तिलेश्वर महतो, महिला प्रखंड अध्यक्ष फुलवा देवी, जिला महासचिव मुरलीधर साव, विनोद गोस्वामी, राजद प्रखंड अध्यक्ष विष्णु भगवान, आलम अंसारी, मुख्तार अंसारी हाजी, देव कुमार जयसवाल, बांधडीह दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष, कैलाश भगत, छोटू महतो, अविनाश माधव जैना, अमर मिश्रा, बलराम तिवारी, अहमद अंसारी, इकबाल अंसारी, हसन अंसारी, जगदीश सिंह, महेश्वर हेम्ब्रम, महावीर महतो, मनोहर मंडल, राजेश सिंह, विनोद महतो सहित सैकड़ों कांग्रेसी व् गणमान्य उपस्थित थे।

 555 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *