महाविद्यालय सचिव के आकस्मिक निधन से पेटरवार में शोक

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में पेटरवार मुखिया टोला निवासी सह विनोद बिहारी महतो इंटर महाविद्यालय के सचिव प्रदीप कुमार महतो का ह्रदय गति रुकने से 20 अगस्त को निधन हो गया। महतो के आकस्मिक निधन होने पर पेटरवार में शोक की लहर फैल गया है।

दिवंगत प्रदीप कुमार महतो का कोविड जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत 14 अगस्त को किया गया था। जिसका बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें 20 अगस्त को वेंटीलेशन में ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पेटरवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

महाविद्यालय सचिव प्रदीप कुमार महतो की हुई निधन पर गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद, पूर्व विधायक बबीता देवी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो, समाजसेवक शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार मिश्रा, देव दुलाल बनर्जी, डॉ अजय कुमार, रवि शंकर जायसवाल, मुमताज अंसारी, प्रह्लाद महतो, शंकर सहाय, असित बनर्जी, नरेश महतो, मनोज कुमार जैन, लालदेव महतो, मुकेश महतो, धनुलाल महतो, शक्तिधर महतो, मनोहर मुर्मू, राधानाथ सोरेन, प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, कुमार अनुज, रतन महतो, संटू सिंह, बंटी सिन्हा, चंदन सिन्हा सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी- अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

 347 total views,  1 views today

You May Also Like