मनरेगा कर्मियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर बनाया मानव श्रृंखला

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में पेटरवार (Petarwar) प्रखंड कार्यालय मुख्य प्रवेश द्वार पर 27 अगस्त को अखिल भारतीय मनरेगा संघ के आह्वान पर सभी मनरेगा कर्मी विरोध किया। इस अवसर पर अपनी पांच सूत्री मांगो को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से प्रखंड मनरेगा संघ के अध्यक्ष अशोक रजवार की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला बनाया। जिसमें ग्रेड पे लागू करना, मनरेगा आयुक्त को हटाना, मृत मनरेगा कर्मियों को मुआवजा, सेवा और मनरेगा कर्मियों को स्थायीकरण करना आदि मांगों को रखा गया।

मौके पर प्रखंड मनरेगा संघ के अध्यक्ष अशोक रजवार ने कहा कि 6 प्रतिशत में 3 प्रतिशत कंटीजेंसी से पूरे झारखंड के मनरेगा कर्मियों का मानदेय भुगतान किया जाता है। सवाल यह उठता है कि बाकी का 3 प्रतिशत कंटीजेंसी की राशि कहां जाती है? उन्होंने कहा कि एक ही पद व स्थान पर विगत 6 वर्षों से मनरेगा आयुक्त का बने रहना कौन से कानून में है। पूरे राज्य में मजदूरो का फर्जी डिमांड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को चार लाख 54 हजार मजदूरो का डिमांड दिखाया गया है। लेकिन उसके आवाज में मात्र 25 प्रतिशत मजदूरों का भुगतान किया गया है। जबकि 75 प्रतिशत मजदूरों का डिमांड फर्जी है।

बता दें कि झारखंड के मनरेगा कर्मियों के समर्थन में 26 ओर 27 अगस्त को पूरे देश के मनरेगा कर्मी दो दिनी हड़ताल पर है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड मनरेगा संघ के सचिव साजिद हुसैन, कोषाध्यक्ष सुनील दास गुरु, रजी अहमद, त्रिभुवन महतो, मनोज मुर्मू, नंद गोपाल हेंब्रम, रंजीत महतो सहित अन्य मनरेगा कर्मियों का अहम योगदान रहा

 293 total views,  2 views today

You May Also Like