सदमा कला पंचायत सभागार में सहिया साथियों की बैठक

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। पेटरवार (Petarwar) प्रखंड के हद में 4 सितंबर को सदमा कला पंचायत सभागार में पंचायत क्लस्टर वीणा देवी की अध्यक्षता में पेटरवार, बुंडू एवं सदमा कला पंचायतो के सहिया साथियों की बैठक का आयोजन किया गया।

आयोजित बैठक में बताया गया कि पेटरवार स्वास्थ्य केंद्र की ओर से क्षेत्र के किशोरियों के लिए आयरन गोली की व्यवस्था किया गया है। जिसे सहिया साथी के बीच आयरन गोली का वितरण कर दिया गया है। सभी लोग अपने अपने क्षेत्र के सहिया साथी से मिलकर आयरन की गोली प्राप्त कर सकते है। सभी सहिया साथी अपने- अपने क्षेत्र के किशोरियों को आयरन गोली उपलब्ध कराएं।

बैठक में सदमा कला पंचायत मुखिया वीणा देवी, कांति देवी, मुनेजा खातून, सीमा सिन्हा, सावित्री देवी, प्रमिला देवी, नीता देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, शबनम आरा, नमिता देवी, रीता देवी, पार्वती देवी, उर्मिला देवी, किरण देवी, मंजू देवी सहित अन्य मौजूद थे।

 461 total views,  1 views today

You May Also Like