पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली ने उगले कई राज

पुलिस टीम को उड़ाने की तैयारी कर रहे थे नक्सली, बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री बरामद

एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। पिछ्ली सरकार में लगभग संगठन की समाप्ति की ओर जा रहे नक्सलियों ने एकबार फिर झारखंड (Jharkhand) में अपनी उपस्थिति का एहसास कराने में लग गये हैं। यही कारण है कि अगस्त के महीना में अबतक कै वारदातों को अंजाम दे दी है। नक्सलियों द्वारा विस्फोट में पुलिस टीम को उड़ाने की साजिश करने का मामला सामने आया है। बीते दिन खूंटी जिला से पुलिस गिरफ्त में आये पांच लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली कमांडर जितराय मुंडा और जोगन पूर्ति ने पुलिस के समक्ष कई खुलासा किया है।

पूछताछ में दोनों नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि कुचाई एवं तमाड़ थाना के हद में रायसिंदरी पहाड़, जरगोड़ा पहाड़ एवं चाईबासा जिला के झरझरा पहाड़ तथा अन्य जगहों पर माओवादी अनल दा, असीम मंडल, अथुल, अमित मुंडा व् महाराज प्रमाणिक के दस्ते द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाकर हथियार लूटने के उद्देश्य से भारी मात्रा में हथियार, गोली, विस्फोटक और आईईडी छिपाकर रखा गया था। इतना ही नहीं उनके द्वारा रास्ते में आईईडी भी लगाया गया।

जानकारी के बाद सरायकेला-खऱसांवा, खूंटी, चाईबासा औऱ रांची के एसपी द्वारा संयुक्त रूप से इंटर डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जरागोडा पहाड़ तमाड़ से आईईडी और गोली के अलावा बांडी पहाड़ के पास मेरोमजंगा कच्ची सड़क पर पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सिरिज में लगाए गए पांच-पांच किलो के सात केन बन (आईईडी) बरामद किया गया। इसके बाद रायसिंदरी पहाड़ से चार-चार किलो के 65 केन बम, 400 मीटर कोडेंक्स वायर, 17 इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, 4 रायफल, एक पिस्टल औऱ 97 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में कुचाई थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार नक्सली संगठन भाकपा माओवादीयो द्वारा रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा और चाईबासा जिला में घटना को अंजाम देने और बड़े पैमाने पर पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे। इसे लेकर चारो जिला पुलिस द्वारा लगातार माओवादियों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि इससे माओवादियों को तगड़ा झटका लगा है।

 268 total views,  1 views today

You May Also Like