विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मना

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला के हद में जगह जगह झारखंड के धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda) के शहादत दिवस के अवसर पर 9 जून को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेरमो के शिशु विकास विद्यालय संडेबाजार में भगवान् बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। यहां सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शिक्षक – शिक्षिकाओं ने धरती आवा भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अयोध्या सिंह तथा सहायक प्रधानाध्यापक मो. असलम ने भगवान बिरसा के जीवनकाल से जुड़े कई घटनाओं का जिक्र किया। जबकि वरीय शिक्षिका रंभा सिंह ने भगवान बिरसा के जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर शिक्षक सैय्यद सरफराज हुसैन, रूपेश केशरी, शिक्षिका ममता सिन्हा, नीलम देवी, ललिता देवी सहित कई गणमान्यों ने भी धरती आवा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 351 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *