फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव: हत्या या आत्महत्या?

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत के ऊपर टोला रहिवासी मनसू प्रजापति की 22 वर्षीय पत्नी मंजू देवी का शव संदेहास्पद स्थिति में 14 सितंबर सुबह 9:00 बजे घर में ही रस्सी से झूलता मिला। गोमियां पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतिका का 14 माह का एक पुत्र भी है।

जानकारी के अनुसार रहिवासी मनसु प्रजापति अपनी पत्नी को हमेशा किसी ना किसी बात पर प्रताड़ित करता था। उसके साथ मानसु मारपीट भी करता था। इससे तंग आकर कई बार मंजू देवी ने गोमियां थाना में मामला दर्ज कराना चाहा। हर बार ससुराल वालों के समझाने पर पति पत्नी के बीच सुलह हो जाता था। बीते 13 सितंबर को पत्नि के मायके जाने की बात पर मनसू प्रजापति से नोकझोंक हो गई थी।

इस नोकझोंक के कारण 14 सितंबर की सुबह होसिर पश्चिमी पंचायत स्थित नैया गांव में अपने बुआ के घर जाने के लिए निकली। उसके कुछ ही समय बाद महिला के ससुराल वालों ने उसे खोजते हुए वहां पहुंच गए और समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए। उसके थोड़ी देर बाद महिला का शव फंदे में संदेहास्पद स्थिति में झूलता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोमियां पुलिस शव को कब्जे में लेकर अत्यं परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि यह आत्महत्या है।

बताया जाता है कि जैनामोड़ बांधडीह रहिवासी सुभाष महतो ने वर्ष 2017 में पूरे धूमधाम के साथ अपनी पुत्री का विवाह गोमियां के तुलबुल रहिवासी बंधु प्रजापति के पुत्र मनसू प्रजापति से किया था। इधर उसकी मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। मायके वालो ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

समाचार लिखे जाने तक लड़की पक्ष वालों का कोई आवेदन गोमियां थाने में नहीं दिया गया है। इसकी जानकारी दूरभाष पर गोमियां थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने दी।
मौके पर वरीय भाजपा नेता देव नारायण प्रजापति, गोमियां थाना के प्रशिक्षु अनि महावीर पंडित, सअनि अरविंद कुमार शर्मा, सअनि उदय सिंह दल बल के साथ मौजूद थे।

 652 total views,  1 views today

You May Also Like