बेरमो उपचुनाव में लोजपा की रहेगी दमदार उपस्थिति- बैरिस्टर सिंह

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में बेरमो प्रखंड लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर बैरिस्टर सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि बेरमो उपचुनाव में इसबार लोक जनशक्ति पार्टी की दमदार उपस्तिथि रहेगी। इसके लिए पार्टी अभी से रणनीति बनाने में जुट गयी है।

लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सिंह ने बताया कि बीते 5 सितंबर को रांची में लोजपा के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बेरमो विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को तैयारी से अवगत कराते हुए प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान को वस्तुस्थिति की जानकारी दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष प्रधान ने उन्हें बेरमो प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए बेरमो प्रखंड के सभी बूथ समिति का पुनरगठीत करके और अधिक सशक्त करने का निर्देश दिया।

लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बैरिस्टर ने बताया कि बेरमो (Bermo) प्रखंड में सभी बूथ कमिटी का पूर्णगठन किया जा रहा है। साथ ही सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोजपा के कैडर प्रखंड के सभी बूथ गांव एवं पंचायत में सक्रिय है एवं जन समस्याओं का निपटारा करने का काम कर रहे हैं।

प्रखंड अध्यक्ष सिंह के अनुसार लोजपा के संस्थापक केन्द्रिय मंत्री रामविलास पासवान के द्वारा लागू किया वन पेंशन वन राशन कार्ड कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को राशन दिलाने इत्यादि का कार्य किया जा रहा हैं। इससे प्रखंड में भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। इसका लाभ उपचुनाव में लोजपा को अवश्य मिलेगा। बैरिस्टर सिंह के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर लोजपा नेता डॉक्टर संतोष कुमार, सत्येंद्र ओझा, विश्वनाथ यादव, पंकज पांडे, नागवंत प्रसाद सिन्हा, धनंजय रवानी, अभिषेक कुमार आदि ने बधाई दी है।

 311 total views,  1 views today

You May Also Like