जून माह का राशन गबन को ले मुखिया संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

अशोक सिंह/ बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर (Bagodar) प्रखंड सभागार में 7 सितंबर को मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मुखियाओं द्वारा आरोप लगाया गया कि कोविड-19 काल में कार्ड धारियों को केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए राशन को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार के मिलीभगत से जून महीने का अनाज कालाबाजारी कर दिया गया है।

जिसमें गरीबों को अनाज नहीं मिला या कोरोना महामारी के समय गरीबों के साथ धोखा किया गया है। यदि गरीबों को या कार्ड धारियों को अनाज नहीं दिया गया तो मुखिया संघ द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में कहा गया कि ऑनलाइन लाभुको को  प्रति यूनिट 10 किलो अनाज देना था परंतु किसी भी पंचायत के वितरण तक नहीं किया गया है। साथ ही साथ प्रवासी मजदूरों को भी सही सलामत अनाज नहीं दिया गया। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष महेश कुमार, मुखिया लालजीत मरांडी, मुखिया गीता देवी, जीवाधन मंडल, चिंता देवी, कंचन देवी आदि शामिल थे।

 286 total views,  1 views today

You May Also Like