विधायक ने दी कलश यात्रा को हरी झंडी

शतचंडी मंदिर में प्राण प्रतिष्टा में जुटे श्रद्धालु

बरकट्ठा (झारखंड)। प्रकृति की सुंदर वादियों बसे चलकुशा प्रखंड में देवी मां के मंदिर में प्राण प्रतिष्टा को लेकर शतचंडी महायात्रा के लिए बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकली। यात्रा का उदघाटन झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक डॉ. जानकी प्रसाद यादव ने किया। कलश यात्रा में 1100 महिलाएं शामिल हुई। महायात्रा 6 मार्च से 17 मार्च तक चलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चलकुशा कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञ स्थल से किया गया, जो पूरे गांव का भ्रमण कर उत्तर वाहिनी बराकर नदी से जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंच कर स्थापित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि यज्ञ कराने से मनुष्य के जीवन में शांति मिलती है। यज्ञ के आचार्य रमाकांत पांडेय, धनंजय शास्त्री एवं प्रवचनकर्ता देवी चित्रलेखा है। 7 से 13 मार्च तक चलने वाले यज्ञ में प्रत्येक दिन सूर्यअस्त तक चलेगा।

यहां के कार्यक्रम की रूप रेखा कुछ इस प्रकार है 17 मार्च को भजन गायन के लिए प्रसिद्ध भोजपुरी भगवती गीतों के सम्राज्य भरत शर्मा व जागरण रासलीला होगी। यहां भव्य भंडारा की व्यवस्था की गई है। यात्रा में कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख लाखिया देवी, स्थानीय मुखिया, विधायक प्रतिनिधि केदार यादव, दशरथ यादव, जदयू नेता बटेश्वर मेहता, बसंत पांडेय, समिति के अध्यक्ष आलोक सिंह, सचिव सीताराम ठाकुर, कोषाध्यक्ष गोविंद पांडेय के अलावा सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, पुरुष, भक्त शामिल थे।




 851 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *