रहिवासियों की शंका दूर करने में लगे हैं होल्डिंग टैक्स कलेक्टर

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) नगर परिषद क्षेत्र के रहिवासियों की परिषद क्षेत्र में होनेवाले कार्यो से अवगत कराने में लगातार लगे हैं क्षेत्र में पदस्थापित होल्डिंग टेक्स कलेक्टर। इसे लेकर होल्डिंग टेक्स कलेक्टर लगातार घर घर स्वयं जाकर लोगों से मिलकर उनकी शंकओ को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में घोषित नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर हो रहे सर्वे में 10 अगस्त तक वार्ड क्रमांक- 1,4, 5, 6,11,12 13 ,14, 15,16,17 मे सर्वे का काम पूरा हो चुका है। वार्ड क्रमांक 18 का सर्वे कार्य अभी भी चालू है। यह सर्वे स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है।

इसमें कच्चे-पक्के और एसवेस्टस सीट मकानों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे कर रहे टैक्स कलेक्टर रोशन तिवारी और अजय रवानी से पूछे जाने पर बताया कि इसमें ढाई सौ स्क्वायर फीट तक के मकानों को टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है। सभी को होल्डिंग नंबर दिया जाएगा और सारी तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। होल्डिंग टेक्स कलेक्टर ने बताया की रहीवासियों के मन में बहुत सारी शंकाएं भरी पड़ी है। इसे वह स्वयं दूर कर करें है।

नोटिफिकेशन मिलने पर ही टैक्स कलेक्ट किया जाएगा। अभी तक 4251 घरों का सर्वे हो चुका है। इस संबंध में स्थानीय रहीवासियों ने कहा कि पानी बिजली की समस्या क्षेत्र में व्याप्त है। बरसाती पानी में नालियां जाम हो जाती है। इसके आलावा और भी अन्य तरह की समस्याएं टैक्स कलेक्टर के सामने रखी गई। टैक्स कलेक्टर ने सभी को संतुष्टीपूर्ण जवाब दिया।

इस संबंध में स्वांग दक्षिणी पंचायत के मुखिया धनंजय सिंह ने कहा की कम से कम 10 सालों तक गोमियां को नगर परिषद घोषित नहीं करना चाहिए, ताकि यहां की जनता का सर्वागीण विकास हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की पंचायती राज में जितना विकास हुआ है, वह 70 सालों में नहीं हुआ है। रहिवासी मुखिया को 12:00 बजे रात में भी दरवाजा खटखटाते हैं, तो मुखिया उपलब्ध रहते हैं। लेकिन क्या नगर परिषद अध्यक्ष से यह सुविधा मिल पाएगा?

 286 total views,  2 views today

You May Also Like