झारखंड स्थापना दिवस व् बिरसा जयंती समारोह

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। अंग्रेजो के खिलाफ आदिवासी समाज को एकजुट कर आजादी के लड़ाई लड़ने वाले भगवान बिरसा की जयंती व् झारखंड राज्य स्थापना दिवस (Lord Birsa and Jharkhand State Foundation Day) के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज ही दिन वर्ष 2000 में बिहार राज्य से विभाजित होकर झारखंड राज्य अस्तित्व में आया था।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बीते 15 नवंबर को बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मुकेश कुमार, उप-विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, अपर समाहर्त्ता विजय कुमार गुप्ता, वरीय निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन शाखा प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्र ने नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा और उनके सैकड़ों साथियों ने आजादी की लिए लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान दे दी। आजादी इंसान की जरुरतों में सर्वोच्च है, सर्वप्रथम है।इसलिए आसन्न विधानसभा चुनाव को स्वच्छ व शांति पूर्ण वातावरण में शत प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न करना ही उन्हें सच्चे मन में श्रद्धांजलि होगी।

यहां पदाधिकारियों ने धरती आवा भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  माल्यार्पण कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा ने सभी बोकारो वासियों को झारखंड स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और भगवान बिरसा के बताए हुए सच्चाई और त्याग के रास्ते पर चलने की अपील की।

माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चास विजय कुमार, निदेशक डी.आर.डी.ए. सादात अनवर, परियोजना पदाधिकारी पी.बी.एन. सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जेम्स सुरीन, नजारत उप समाहर्ता प्रभास कुमार दत्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश्वर राणा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा रुपेश तिवारी, मुख्यमंत्री जनसंवाद के जिला समन्वयक अरविंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

 320 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *