विकास होने से पूर्व पहिया रुक गया है-प्रवीण

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में आठ पंचायत को मिलाकर बनने वाले नगर परिषद चुनाव को टालने का निर्णय क्षेत्र के विकास का पहिया चलने से पहले ही रोक दिया गया है। क्षेत्र की जनता को बिना विश्वास में लिए ही सुनियोजित साजिश के तहत गोमियां नगर परिषद संबंधित प्रस्ताव पर विराम लगाना सरासर गलत होगा। उक्त बातें गोमियां भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कही।

संभावित परिषद टलने की खबर को लेकर 28 अगस्त को गोमियां मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा गोमिया नगर परिषद को विघटित कर पुनः पंचायती राज व्यवस्था बहाल कर पूर्व की भाजपा सरकार के सागर मंथन के समान उत्कृष्ट मनोदशा की सरकरात्मक निर्णय को निरस्त कर दिया गया है। जिसकी कड़ी निंदा गोमियां भाजपा करता है। निश्चित रूप से दिशाहीन नेतृत्व,संगठन के मुट्ठी भर समर्थन के हितैषी प्रतिनिधियों ने रहिवासीयो का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

अगर नगर परिषद का गठन होता तो रहीवासियों की जीवन शैली बदलती। तौर तरीके बदलते। अनेकों कल्याणकारी योजना धरातल पर उतरती। क्षेत्र का विकास होता। आधुनिकीकरण देखने को मिलता। आज जो जगह-जगह गंदगी के अंबार पड़े हैं वह नगर परिषद चुनाव पूर्ण होने के बाद देखने को नहीं मिलता। मगर कुछ लोगों की राजनीति से यहाँ विकास का मंसूबा असफल हो जाएगा। रहिवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। जो पंचायत 10 साल में कुछ ना कर सकी तो अब क्या करेगी।

 480 total views,  1 views today

You May Also Like