भाजपा की सरकार से देश असुरक्षित- इफ्तेखार महमूद

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में साड़म स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोमियां अंचल की बैठक 9 सितंबर को आयोजित किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला पुरुष कॉमरेडों ने भाग लिया।

बैठक के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाकपा राज्य परिषद सदस्य इफ्तेखार महमूद ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ना तो देश की सीमा की रक्षा कर पा रही है, और ना ही अर्थव्यवस्था की। देश के नागरिक त्रस्त है। वैश्विक महामारी में प्रधानमंत्री ने 21 लाख करोड़ राहत पैकेज की घोषणा की थी।

सच्चाई यह है कि आज तक देश के किसी नागरिक को राहत पैकेज मिला यह भी एक प्रश्न है। सरकार सोशल डिस्टेंसिंग की बात करती है। ट्रेवल एजेंसियां इसके नाम पर वाहनों का किराया दोगुनी वसूल कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। बीमार अर्थव्यवस्था को राहत देने के बजाय भाजपा सरकार सरकारी संपत्तियों को बेचने में व्यस्त है। बीते पांच माह से चीन लद्दाख के हिस्सों पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है और बदले में सरकार चीनी एप्स बंद कर रही है।

महमूद ने कहा कि यूपी में जिस महिला के साथ अन्याय हुआ, उस पर अन्याय करने वाला भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर था। महिला सुरक्षा मांगती रह गई और उसके परिवार के सदस्य एक एक कर जान गांवते चले गए। भाजपा नीत केंद्र सरकार आज सिलेब्रिटीज महिला को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई है। क्या यूपी की महिला की संवेदना सरकार तक नहीं पहुंची थी?

बैठक में अंचल सचिव समर माजी, ठेकेदार मजदूर यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हलदर, सहायक अंचल सचिव अनवर रफी, देव आनंद प्रजापति ने अपने विचारों को रखा और कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से देश में उत्तेजना फैलाई जा रही है। उसके विरोध में अभियान चलाया जाएगा। मौके पर अशरफ अंसारी, महेश केवट, मुकुंद, मंजूर अंसारी, सुरेश प्रजापति, बद्री मुंडा आदि उपस्थित थे।

 302 total views,  1 views today

You May Also Like