संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा-अजय

मिले जिम्मेवारी का निर्वाह निष्ठा पूर्वक करने का प्रयास होगा-अजय

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। संगठन जितना मजबूत रहेगा मजदूरों को उससे उतना ही लाभ होगा। उन्हे संगठन में मिली जिम्मेवारी का वे निष्ठापूर्वक निर्वाह करने का प्रयास करेंगे। उक्त बातें राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के नव मनोनीत कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कही।

राकोमसं के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ राज द्वारा सहयोगी मित्रों के सहयोग से अपने आवासीय कार्यालय पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जय मंगल अनूप सिंह द्वारा क्षेत्रीय समिति में अजय कुमार सिंह के क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन कर अनूप बाबू के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता वेदव्यास चौबे ने की। संचालन विश्वनाथ राज ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मैं संगठन के विश्वास पर खरा उतरूंगा। केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा मिली जवाबदेही का निर्वाह पूरी ताकत निष्ठा के साथ करूंगा। संगठन में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। सभी पदाधिकारियों को अपनी जवाबदेही का निर्वाह करते हुए मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज बनना होगा। तभी संगठन मजबूत होगी। पूर्व में मिल रहे सुविधाएं कांग्रेस तथा इंटक की देन थी।

वहीं वर्तमान केंद्र सरकार उद्योग विरोधी और मजदूर विरोधी है। जब तक मजदूर गोलबंद होकर सरकार के गलत फैसले का विरोध नहीं करेंगे मजदूरों का भविष्य अंधकार में होगा। सिंह ने कहा कि इंटक मजदूरों का सबसे विश्वसनीय संगठन है। मजदूरों का विश्वास संगठन की पूंजी है। मजदूरों के अधिकार की रक्षा के लिए संगठन संघर्षरत है। सिंह ने कहा कि इंटक नेता व् विधायक रहे स्वर्गीय नेता राजेंद्र बाबू के निधन से मजदूर जगत में बड़ी अपूरणीय क्षति हुई है।

राजेंद्र बाबू के कुशल मार्गदर्शन में अनेकों सुविधा प्राप्त हुई है। चाहे वेज बोर्ड का मसला हो। सालाना बोनस का मामला हो। स्पेशल फीमेल बीआरएस का मामला हो। जटिल से जटिल मामलों का निपटारा करवाने में सक्षम और सफल साबित होते थे। आज इंटक जनों को अपनी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए कुमार जय मंगल के सफल नेतृत्व को मजबूती प्रदान कर मजदूर अपने अधिकार की रक्षा कर सकते हैं। कांग्रेस तथा इंटक परिवार विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित के लिए पूरी ताकत लगाकर जीत को ऐतिहासिक बनाएगा।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती का भी स्वागत किया गया। यहां मुख्य रूप से इम्तियाज अहमद, सीएस प्रसाद, गणेश महतो, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद महमूद अंसारी, राकेश कुमार, मोहम्मद नसीम, देवाशीष आस, कमलकांत सिंह, अमन दीप सिंह, बिंदु चंद हेंब्रम, सुजीत मिश्रा, नरेश महतो, झाकस नोनिया, श्रीकांत मिश्रा, पिंटू राय, पंचराम, कुलेश्वर गोप, मनोज कुमार, युवा कांग्रेस के विजय यादव, उपेंद्र चौहान, मंसूर खान आदि उपस्थित थे।

 274 total views,  1 views today

You May Also Like