भाजपा किसान मोर्चा नेता ने क्वारंटाइन केंद्र पर बांटे सामाग्री

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव को लेकर देश भर में लगे लॉक डाउन के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य मोती महतो लगातार लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण कर अपने जीवन को सार्थकता देने में लगे हैं। इसी क्रम में गत दिनों बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत पेक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के कंजकिरो पंचायत हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, गोनियाटो पंचायत के बिरसा मुंडा कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंक, मिडिल स्कूल नारायणपुर, हाई स्कूल हरलाडीह, सामुदायिक भवन पलामु एवं महिला क्लब में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच मास्क व काढ़ा बनाने के लिए गुड़ आदि, गोलमिर्च, नींबू का वितरण किया गया।

इसके अलावे सेंटर को सैनिटाइज किया गया। इस अवसर पर ऊपरघाट के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह उप प्रमुख प्रतिनिधि मोतीलाल महतो के द्वारा अपने निजी मद से वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते इस मुश्किल समय में लोगों को मदद करना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि संकट की घड़ी में सभी संयम बनाये रखें। जल्द ही संकट छंट जायेगी। किसान मोर्चा नेता महतो ने कहा कि सभी को मदद करनी चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली सरकारी सहायता लोगों तक पहुंच रही है। क्षेत्र में जिन परिवारों को राशन कार्ड नहीं बना है।

वैसे परिवारों को चिन्हित कर जीविका के माध्यम से सरकारी सहायता दिलाने में वे मदद कर रहे है। महतो ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि इस लॉक डाउन में सभी जनप्रतिनिधियों को आगे आकर लोगों को मदद करनी चाहिए। उन्होंने सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को नियमित रूप से दिन में छह से सात बार साबुन से हाथ धोने एवं गर्म पानी पीने सहित नहाने के लिए कहा। महतो ने सामाजिक दूरी का पालन करने पर बल दिया। तथा मास्क लगाकर रहने की सलाह दी।मौके पर विनोद मुंडा, राजेश गिरी, संजय गिरी सहित आदि कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

 332 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *