चुनाव से पहले रांची में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

साभार/ रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 (Jharkhand Assembly Election) राजधानी रांची में कांग्रेस (Congress) की जनाक्रोश रैली शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, संसद धीरज साहू सहित अन्य नेता मंच पर पहुंचे हैं। मैदान में उत्‍साही कार्यकर्ताओं का जमघट लगा है। यहां नेता झारखंड चुनाव को लेकर लोगों में जोश भर रहे हैं। महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से उत्‍साहित कांग्रेस झारखंड चुनाव से पहले रैली के जरिये अपनी ताकत दिखा रही है। माना जा रहा है कि इस रैली में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि विपक्षी दलों पर दबाव बनाया जा सके। कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और अन्‍य नेताओं की अगुआई में जनसभा का आयाेजन किया गया है।

बुधवार को रांची में हो रहे कांग्रेस की प्रमंडलीय रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पहुंच गए हैं। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की इस रैली में पार्टी ने 25 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे व लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश आदि नेता रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुआई वाली भाजपा सरकार पिछले पांच वर्षों में जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं कर पाई है। भाजपा के अंदरुनी कलह के चलते पिछले पांच सालों में झारखंड को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मोमेंटम झारखंड के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की लूट और कोनार परियोजना निर्मित बांध के माध्यम से 2200 करोड़ रुपये का नुकसान लोग भूल नहीं सकते। रघुवर दास कैबिनेट के दो मंत्रियों का सरेआम रिश्वत मांगने से संबंधित ऑडियो, किसानों की आत्महत्या, भूख से मौत, आदिवासियों के आंदोलन को अलोकतांत्रिक तरीके से कुचलने के मसले पर जनाक्रोश रैली बुलाई गई है।

 250 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *