इंटक दुबे गुट छोड़ना मेरी मजबूरी-अजय

सभा में सैकड़ो समर्थको के साथ एकमत से इंटक राजेंद्र गुट में शामिल होने की घोषणा

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। इंटक व् राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ददई गुट छोड़ने के बाद पहली बार मजदूर नेता अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) ने 18 जून को मजदूर सभा को संबोधित कर उक्त युनियन छोड़ने का कारण मजदूरों के बीच रखा। सभा में उपस्थित तमाम मजदूरों की सहमति पर मजदूर नेता सिंह ने इंटक राजेंद्र गुट मे जाने की सार्वजनिक रूप से घोषणा की।

कथारा (Kathara) चार नंबर दुर्गा मंडप प्रांगण में उपस्थित सैकड़ो जन समुदाय को संबोधित करते हुये श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि दिसंबर 2012 से आजतक ददई गुट में उन्हें कई बार अपना पक्ष स्पष्ट करना पड़ा है। इससे वे काफी आहत होने के बाद भी उक्त गुट को छोड़ने का निर्णय लिया है। हांलाकि वे कांग्रेस में हैं और आगे भी कांग्रेस में रहेंगे।

इसलिये उन्होने इंटक व् राकोमसं ददई गुट को छोड़कर राजेंद्र गुट में जाने का निर्णय लिया है। उपस्थित जन समूह ने सिंह ने निर्णय को कर्तल ध्वनी तथा समर्थित नारों से अपना पुर्ण समर्थन दिया। मौके पर वरीय कांग्रेसी वेदव्यास चौबे, ए पी सिंह, आशीष चकर्वर्ती, मो.इम्तियाज, मो.शमीम, असगर अली, गणेश यादव, विश्वनाथ राज, अजय सिन्हा सहित सैकड़ो जन समुदाय उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता वेदव्यास चौबे तथा संचालन मो.शमीम ने किया।

 440 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *