झारखंड में बारिश का कहर

200 गांव हुए तबाह, अब तक 16 की मौत

रांची। लगातार हो रही भारी बारिश ने राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में तबाही मचाई है। आफत की बारिश ने आज सात लोगों की जान ले ली। बता दें की इस से पहले मंगलवार को बारिश से नौ लोगों की मौत हो गई थी। दो दिनों में बारिश ने 16 लोगों की जान ले ली है।

लोहरदगा सें रांची आ रही एंबुलेंस पुल पर नदी के बहाव में फंस गई और चार लोगों की मौत हो गई। बहने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। ये लोग मरीज को लेकर डालटेनगंज से रांची जा रहे थे। अचानक बोलेरो एंबुलेंस बाढ़ की चपेट में आ गई।

रामगढ़ में एक होंडा सिटी कार भैरवा जलाशय में समा गई, जिससे दों की मौत हो गई। एक की मौत खूंटी में हुई है। सभी डैम लबालब हैं। उनके गेट खोल देने से आसपास के इलाकों में बाढ़ सा नजारा है। स्कूल बंद हैं। बिजली गुल और जनजीवन अस्तव्यस्त। आज भी कई पुल-पुलिया बहने की खबर है। चतरा में 200 गांव टापू बन गए हैं। रांची में सर्वाधिक तीन, धनबाद में दो और हजारीबाग, गढ़वा, गिरिडीह, बोकारो में एक-एक व्यक्ति की जान बारिश की वजह से गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में तेज बारिश होती रहेगी।

लगातार चार दिनों से हो रही वर्षा से हर ओर पानी ही पानी है। कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। तो लबालब हो चुके डैम का गेट खोलने से आसपास के इलाकों में बाढ़ सा नजारा है। दर्जनों डायवर्सन पानी में समा गए हैं, एक दर्जन से अधिक पुल-पुलिया बह गए हैं और सैकड़ों की संख्या में कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं।

रांची, जमशेदपुर, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग समेत कई जिलों में उपायुक्तों ने भारी बारिश को देखते हुए बुधवार को स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया है। नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी जिलों के उपायुक्तों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है तो जल संसाधन विभाग ने सभी अफसरों की छुट्टियां रद कर दी हैं। सड़कों पर वीरानी सी छाई है, रेलवे की रफ्तार भी धीमी हुई है। दिल्ली से रांची आने वाला विमान ढाई घंटे विलंब से रांची पहुंचा। बरसात के कारण कटती बिजली ने लोगों की परेशानी और बढ़ाई। कारोबार पर जहां बारिश ने बुरा प्रभाव डाला है, वहीं किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
राज्‍य में इन जगहों पर हुई रिकॉर्ड बारिश
पिछले 24 घंटों का रिकार्ड।
लातेहार : 268.8 एमएम
हिंदगीर (रांची) : 211.2 एमएम
रांची : 205.8 एमएम
कुरु (लोहरदगा) : 193.8 एमएम
लोहरदगा : 165.0 एमएम
गोमिया (बोकारो) : 144.4 एमएम
महेशपुर (पाकुड़) : 137.5 एमएम
डालटेनगंज : 125.2 एमएम
जमशेदुपर : 117.0 एमएम
धनबाद : 98 एमएम

 308 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *