पुख्ता इंतजाम के बीच हो रही बप्पा की विदाई

मुंबई। अनंत चतुर्दशी यानी मंगलवार को श्रीगणेश को ढोल नगाड़ों के बीच धूमधाम से विसर्जित किया जा रहा है। मुंबई सहित राज्य भर में चलने वाले प्रमुख त्योहार गणेशोत्सव का मंगलवार को अंतिम विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुंबई में गणेशोत्सव की छटा देखने के लिए देश- विदेश से लाखों श्रद्धालु आए हैं।

गौरतलब है की सुबह नौ और दस बजे के बीच लालबाग के राजा की विदाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद पूरे दिन छोटी प्रतिमा विसर्जन के लिए निकलती रहेगी। विसर्जन को लेकर प्रशासन ने चुस्त -दुरूस्त है इसके लिए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। मुंबई पुलिस के सभी आला अफसरों के साथ करीब 40 हजार की पूरी फौज तैनात रहेगी। कोस्ट गार्ड के जवान जहां समंदर में नजर रखेंगे, तो वहीं ड्रोन कैमरे आसमान पर नजर रखेंगे।

गणेश विसर्जन के 80 स्थलों पर कई सड़कों को वन-वे किया जाएगा तो कईयों पर गाड़ियों का गुजरना पूरी तरह बंद होगा। साथ ही लाइफ बोट, बम निरोधकदस्ता और डॉग स्कवॉड भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जुहू तट पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। पिछले साल गिरगांव चौपाटी पर मुंबई पुलिस ने ड्रोन कैमरे के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।

बताया जा रहा है कि इस साल ऐसे ड्रोन कैमरों की संख्या मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी है। विसर्जन के रूप और 80 से ज्यादा विसर्जन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। वहीं प्रमुख विसर्जन स्थलों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे की पैनी नजर रहेगी और मूर्ति का नुकसान भी नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि इस पर्व की खूबसूरती को मुंबई में देखने के लिए देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं। विसर्जन के दौरान भी काफी भीड़ होती है और इसके मद्देनजर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की विशेष रिजर्व टीमें भी रखी गई हैं। गणेश विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ- साथ महानगर में कमांडों को भी तैनात किया है।

वहीं मुंबई के सबसे बड़े गणपति मंडल लालबाग के राजा के विसर्जन के लिए आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने एक अलग सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है। मुंबई में गणेश विसर्जन की प्रक्रिया मंगलवार सुबह से लेकर अगले दिन यानी बुधवार को सुबह तक जारी रहेगी।

 296 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *