नीतीश ने किया बिहार-झारखंड का नाम रौशन

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बिहार (Bihar) राज्य के लखीसराय जिला के हद में दामोदरपुर (Damodarpur) ग्राम वासी सुनील कुमार (Sunil Kumar) ने शायद ही सोंचा होगा कि उनका पुत्र अपनी सफलताओं की बदौलत उनका सर गर्व से ऊंचा कर देगा। सुनील कुमार का बड़ा पुत्र पहले ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में बतौर उप-समादेष्टा कार्यरत है। इस बार उनके छोटा पुत्र नीतीश (Nitish) ने सफलता का परचम लहराने का काम किया है। नीतीश ने गुजरात पब्लिक सर्विस कमिशन (Gujarat Public Service Commission) में 34वां स्थान प्राप्त कर बिहार-झारखंड दोनों राज्य का नाम रौशन करने का काम किया है।

झारखंड (Jharkhand) राज्य के गिरिडीह (Giridih) जिला के हद में सेनादोनी गांव में 6 नवंबर 1991 को अपने ननिहाल में जन्मे नीतीश की प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के हीं बोकारो जिला के हद में कथारा (Kathara) मोड़ शिव मंदिर के समिप स्थित निजी विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ। तब नीतीश कुमार के पिता गायत्री कालोनी कथारा (Gayatri colony Kathara) में स्व निर्मित एक कमरे के आवास में सपरिवार रहकर सीसीएल में ठेका कार्य करते थे। नीतीश के अनुसार उसने प्रारंभिक वर्ग तीन तक की शिक्षा कथारा के उक्त विद्यालय से लिया।

 

जबकि पांचवीं तक की शिक्षा भविष्य भारती विद्यालय लखीसराय से प्राप्त किया। इसके बाद वर्ष 2003 से मिलीट्री स्कूल बंगलुरु में पढ़ाई करते हुए यहीं से बारहवीं तक की शिक्षा प्राप्त किया। नीतीश के अनुसार 10वीं बोर्ड में उसे 95% तथा 12वीं बोर्ड में उसे 94% अंक मिला। उसने वर्ष 2011-14 सत्र में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय से स्नातक की डिग्री हासिल की, तथा 2017 में दिल्ली विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य विषय स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल किया।

नीतीश ने बताया कि बर्ष 2018 में अपने पहले प्रयास में हीं उसका चयन जीपीएससी में हो गया है। इससे पूर्व भी 2011 में उसका चयन मर्चेंट नेवी में हुआ था, लेकिन उसका सोच समाज सेवा के साथ साथ कम संसाधनों के साथ समाज में परिवर्तन लाना था। लिहाजा उसने मर्चेंट नेवी में जाने से इंकार कर दिया। तीन भाई-बहन में नीतीश सबसे छोटा है। उसके अनुसार उसके प्रेरणा श्रोत उसके पिता सुनील कुमार तथा माता अनीता देवी रहे हैं। नीतीश के सीविल सेवा में चयन होने की सूचना से झारखंड के कथारा, सेनादोनी तथा बिहार के दामोदरपुर के रहिवासी स्वयं को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


 1,246 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *