JNU छात्रसंघ चुनाव में फिर लहराया लाल परचम

साभार /नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एक जवाहरलाल नेहरू केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव देश में सबसे अनोखा और चर्चित रहता है। शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में लाल का दबदबा कायम है और टॉप चार सीटों पर वामपंथी गठबंधन की जीत हुई।

छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनरल सेक्रेट्री, ज्वाइंट सेक्रेट्री चारों पद लेफ्ट यूनिटी के खाते में गए हैं। लेफ्ट गठबंधन में एसएफआई, आइसा, एआईएसएफ और डीएसफ शामिल हैं। अध्यक्ष पद पर एन साईं बालाजी, उपाध्यक्ष पद पर सारिका चौधरी, जनरल सेक्रेट्री पद पर एजाज़ अहमद और ज्वाइंट सेक्रेट्री पद पर अमुथा जयदीप जीते हैं।

वहीं सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) दूसरे स्थान पर रही है। बहुजन समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र ईकाई BAPSA को कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI से ज्यादा मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए RJD के जयंत को NSUI से ज्यादा मत मिले। जयंत अपने अध्यक्षीय भाषण से काफी चर्चा में आए थे। बीते छह साल में इस बार सबसे ज्यादा पोलिंग हुई थी। 68 फीसदी मत पड़े। पिछले साल के मुकाबले करीब 10 फीसदी वोटों का उछाल था। कुल 5185 मत पड़े थे।

किसे कितने वोट मिले
कुल वोट पड़े- 5185

अध्यक्ष
एन साईं बालाजी (लेफ्ट) – 2151
ललित पांडे (ABVP)- 972

उपाध्यक्ष
सारिका चौधरी (लेफ्ट)- 2592
गीताश्री (ABVP)- 1013

जनरल सेक्रेट्री
एजाज़ अहमद (लेफ्ट)- 2426
गणेश (ABVP)-1235

ज्वाइंट सेक्रेट्री
अमुथा जयदीप (लेफ्ट)- 2047
वेंकट चौबे (ABVP)-1290

 


 397 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *