अपने सांसद गिरिराज सिंह की तलाश में है बेगूसराय की जनता

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह लापता हो गए हैं। संसदीय क्षेत्र के रहिवासी (खासकर वोटर) अपने सांसद को बेसब्री से खोज रहे है। क्षेत्र के लोगों की बेसब्री इतनी हैं कि उन्होंने बजाप्ता इसके लिए पोस्टर छपवा कर जगह-जगह चस्पा दिया है।
जगह जगह लगाए गए पोस्टर में लिखा है कि बेगूसराय सांसद लापता, ढूढ़ने वालों को इनाम दी जाएगी। यह पोस्टर पुरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्षेत्र के लोगों की माने तो चुनाव जीतने के बाद सांसद महोदय क्षेत्र को बिल्कुल भूल गए हैं। कोरोना (Coronavirus) काल में क्षेत्र की जनता मर रही है। स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। शायद क्षेत्र के सांसद गिरिराज सिंह को इन सब बातों की चिंता नहीं है। वो तो क्षेत्र की जनता से कई वादें कर चुनाव जीत गए। अब तो पांच साल बाद ही उन्हें जनता की याद आएगी।

केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को लेकर इस प्रकार से पोस्टर चस्पाना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ और कोरोना से प्रदेश की जनता मर रही है लेकिन सत्ताधारी दल के ना तो कोई मंत्री, विधायक और सांसद जनता की सुधी ले रहे है।

बता दें कि बिहार में नदियों के जलस्तर में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ तबाही मचाना शुरू कर दिया है। लोग ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए है। बाढ़ के कारण कितनों के घर उजड़ गए है तो कितने बेघर हो गए है।

 279 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *