मुजफ्फरपुर की डॉ.अंशिनी ठाकुर का इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में चयन

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष सह वरीय चिकित्सक बीबी ठाकुर की पौत्री डॉ.अंशिनी ठाकुर का चयन विश्व के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थानों में एक इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में हुआ है। डॉ.ठाकुर बताते हैं कि अंशिनी ने चार कॉलेजों का ऑप्सन दिया था। उसकी पहली पसंद इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन थी। यह यूके के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थानों में है।

उन्होंने बताया कि अंशिनी कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। कामना करता हूं कि मैं उसे विश्व की सफल कॉर्डियोलॉजिस्ट के रूप में देखूं। उसके चयन पर परिवार में हर्ष का माहौल है। बता दें कि डॉ.बीबी ठाकुर के पुत्र और अंशिनी के पिता डॉ.आशीष कुमार ठाकुर भी प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। वे भी लंदन में ही रहते हैं। इस उपलब्धि से चिकित्सक समाज में भी हर्ष है।

 290 total views,  1 views today

You May Also Like