किसी भी परिस्थिति में मोरवा का विकास हमारा उद्देश्य- अभय सिंह

एस.पी.सक्सेना/ समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर (Samastipur) जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मुन्दीपुर गाव में 19 सितंबर को वीआईपी पार्टी द्वारा एक जन सभा का आयोजन किया गया। जनसभा में बड़ी संख्या में आसपास के गांव के सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए वीआईपी पार्टी के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा की सभी परिस्थितियों में मोरवा विधान सभा का विकास ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक द्वारा बाढ़ ग्रसित क्षेत्र होने के बावजुद नदी उराही के लिए कोई काम नही किया गया। जिसके कारण इस बार भी बाढ़ में रहिवासियों को त्रासदी का सामना करना पड़ा। उपस्थित लोगो में भी वर्तमान विधायक के कार्यकलापों को लेकर काफी आक्रोश दिखा।

जन सभा को सम्बोधित करते हुए मानपुरा पंचायत के सादीपुर गांव में जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि पांच वर्ष में भी यहां सड़क का कोई काम नहीं हुआ है। जिसके कारण रहिवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक के प्रति रोष प्रकट करते हुए एक स्वर में कहा कि चुनाव के बाद एक दिन भी हमारे जनप्रतिनिधि हमारे पास नही आये। चाहे कोरोना महामारी हो, चाहे बाढ़ की विभिषिका।

जन सभा में मोरवा विधान सभा के संगठन प्रभारी ॠषि राज झा, मोरवा विधान सभा के प्रवक्ता डाॅ नेहाल कुमार सिंह निर्मल, ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार यादव, डॉ हरेकृष्ण शर्मा, रंजन कुमार, सोनु कुमार सिंह, लालबाबु सिंह, सोनु पासवान, सोनु कुमार, रौशन कुमार, नीरज कुमार आदि ने अपने विचार वयक्त किया। साथ ही काफी लोगो लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली।

 278 total views,  1 views today

You May Also Like