उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को सलाह

झारखंड के मंत्री जगरनाथ महतो से सीखे पढ़ाई का महत्त्व- उप मुख्यमंत्री

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने 11 अगस्त को राजद सुप्रीमों व् पुर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर तंज कसते हुए कहा कि ”लालू जी झारखंड के शिक्षा मंत्री से प्रेरणा लेकर दोनों युवा पुत्रों को फिर से स्कूल-कालेज में दाखिला क्यों नहीं करवाते?’

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने आचरण से बड़ी शिक्षा दी और लोकतंत्र में लोकलाज को प्रतिष्ठित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि जब 53 साल के मैट्रिक पास झारखंड के मंत्री लोक निंदा का आदर करते हुए आगे की पढाई करने के लिए नावाडीह के इंटर कालेज में दाखिला ले सकते हैं, तब लालू प्रसाद के दोनों युवा पुत्रों को फिर से स्कूल-कालेज में दाखिला क्यों नहीं लेना चाहिए?

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद झारखंड सरकार की मेहरबानी से कैदी के बजाय अघोषित राजकीय अतिथि बने हुए हैं। उन्हें रूई-सूई जैसी फूहड़, हास्यास्पद और तथ्यहीन तुकबंदी करने के बजाय राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 374 total views,  2 views today

You May Also Like