झोल को छुपाने के लिए ठेकेदार ने किया आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

प्रहरी संवाददाता/ सिवान (बिहार)। शहर के चौराहे पर शाम ढलने से पहले कुछ गुंडों ने आरटीआई कार्यकर्ता कमल अहमद पर धारदार हतियार और लोहे के रड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घायल कमल को सिवान (Siwan) के सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मामले की गंभीत को देखते हुए, उन्हें सिटी स्कैन करने की सलाह दी। इस हमले में घायल आरटीआई कार्यकर्ता के सर पर 10 टांके लगे हैं। यह मामला धनौती पुलिस स्टेशन की हद का है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता कमल अहमद रामपाली पंचायत के खगवर के निवासी है। उन्होंने सिवान सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय से सरकारी परियोजनाओं की कुछ जानकारियां आरटीआई के जरिये मांगी थी। इसी पर आग बबूला होकर एक ठेकेदार व उसके लोगों ने आरटीआई कार्यकर्ता कमल अहमद पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में कमल के सर पर काफी चोटें लगी हैं वह बाल बाल बच गया। उसके सर पर दस टांके पड़े हैं। बताया जाता है कि ठेकेदार व उसके लोगो के हांथो में तलवार और लोहे के रॉड थे। कयास लगाया जा रहा है कि अपनी पोल खुलते देख ठेकेदार बौखला गया और कमल को रास्ते से हटाने के लिए उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

हालांकि कमल इस हमले में बुरी तरह घायल हुए है। इस हादसे के बाद स्थनीय समाजसेवकों का कहना है कि ऐसे ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर देना चाहिए। जो सरकारी योजनओं को धरातल पर उतरने से पहले बंदर बांट शुरू कर देते हैं। इस संबंध में धनौती पुलिस स्टेशन के मुखिया लक्षण यादव का कहने है कि गंभीर चोट लगने के कारण कमल अहमद अपना बयान देने में असमर्थ है, मंगलवार को उनका बयान किया जाएगा। इस बीच सिटी स्कैन की भी रिपोर्ट आ जायेगी। इस हमले से कमल के परिजन सदमे में हैं। वहीं ठेकेदार की दबंगई से खगवर गांव में दहशत का माहौल है।

 408 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *