सहेली से प्यार में शादी के दस दिन बाद दुल्हन ने पति को छोड़ा

बोली.. आपसे नहीं अपनी सहेली से करती हूं प्यार

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। शादी के दस दिन बाद हीं नई नवेली दुल्हन ने पति को छोड़ दिया। इस दौरान दुल्हन ने पति से कहा कि वह उससे नहीं बल्कि अपनी सहेली से प्यार करती है। दुल्हन के अनुसार वह सहेली के बिना जी नहीं सकती है। यह मामला बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार दुल्हन को वापस ले जाने के लिए उसकी पार्टनर लड़की झारखंड के रांची से बेगूसराय के नगर थाना पहुंच गई। उसने भी अपनी प्रेम कहानी पुलिस को बताई। पुलिस से उसने किसी भी कीमत पर अपनी प्रेमिका सहेली को वापस कराने अथवा उसके साथ रहने की इजाजत मांगी है।

बताया जा रहा है कि रांची (Ranchi) की रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) की शादी उसके परिजनों ने 14 जून को बेगूसराय के रहिवासी अंकित कुमार के साथ कर दी थी। उसके बाद से पूजा बेगूसराय रह रही थी। लेकिन इस दौरान वह अपनी पार्टनर से बात करती रही। शादी के दस दिन होते ही पूजा ने अचानक अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने पति से साफ कह दिया कि अब वह उसके नहीं रह सकती। उसने स्वीकार किया कि उसका अपनी सहेली के साथ समलैंगिक संबंध हैं।

अब वह उसके साथ शादी करना चाहती है। दुल्हन ने स्वीकार किया कि सहेली सपना (काल्पनिक नाम) के साथ उसका दो साल से समलैंगिक संबंध है। वह सपना से प्यार करती है और जीवन भर उसी के साथ रहेगी और उसी से शादी करेगी। सपना भी पूजा को अपनी पत्नी मानती है और दोनों साथ रहना चाहती है। पूजा ने बताया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी कर दी थी, लेकिन इस शादी से वह खुश नहीं है।

 445 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *