मोदी के बिना बिहार का विकास असंभव- फडणवीस

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। जहां कोई भी किसी मौके से चूकना नहीं चाहता है। ठीक इसी तरह बीजेपी ने हर तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए है। इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव का जिम्मा पार्टी द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा गया है। इस सिलसिले में फडणवीस 11 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधना शुरू कर दिया और बिहार में विकास के मुद्दे को लेकर बीजेपी को सबसे सर्वश्रेष्ठ बताया।

देवेंद्र फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार का विकास केवल वही सरकार कर सकती है जो नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के बिना बिहार का विकास संभव नहीं हो सकता। फडणवीस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की साझेदारी की सराहना की।

बताया कि इन दोनों ने बिहार के विकास में काफी बड़ा योगदान दिया। अब ऐसे में विपक्ष पर निशाना ना साधा जाए। यह संभव नहीं है। विपक्ष पर वार करते हुए पूर्व सीएम फडणवीस कहते हैं अगर हम लालू राज की बात करें तब विकास की केवल गाथा थी। बिहार का असल विकास भाजपा ने किया है।

कुल मिलाकर अपने एजेंडे को देवेंद्र फडणवीस ने बिहार की जनता के सामने बखूबी पेश किया। उन्होंने बताया कि किस तरह नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत की तरह बिहार को भी आत्मनिर्भर बनाने की राह पर है। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया की दूसरे पार्टी की तरह हमारी योजना केवल कागजों पर नहीं बल्कि असल मायने में लागू होती है। जिस तरह सुशांत की मौत के बाद इसे बिहार की राजनीति से जोड़ा जाने लगा था। इस विषय में फडणवीस ने कहा कि सुशांत बिहार चुनाव का मुद्दा नहीं है। वह बिहार के बेटे थे। जिन्हें खोने का दु:ख पूरे देश को है।

 257 total views,  2 views today

You May Also Like