डीएवी तेनुघाट में नए प्राचार्य स्तुति सिन्हा ने संभाला पदभार

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में नए प्राचार्य स्तुति सिन्हा ने पदभार संभाला। नये प्राचार्य के योगदान के बाद विद्यालय में पढ़ाई के प्रति बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बताते चलें कि बीते 8 अप्रैल को नए प्राचार्य स्तुति सिन्हा ने पदभार मिलने के बाद अपना योगदान दिया। इससे पूर्व प्राचार्य अर्चना मिश्रा के सेवा निवृत होने के बाद प्रभारी के रूप में योगेंद्र कुमार ने पदभार संभाला था। मगर 8 अप्रैल को सिन्हा ने अपना योगदान दिया।

योगदान देने के बाद तुरंत शिक्षकों के साथ बैठक कर पढ़ाई में सुचारू रूप से सभी को कार्य करने को कहा। जिससे विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में उत्साह आए और पूरे लगन से पढ़ाई पर ध्यान दें।

इस अवसर पर नये प्राचार्या ने बताया कि वे अभिभावक की मीटिंग बुलाकर उनसे मिलकर वार्ता करेंगे। अगर विद्यालय में किसी भी तरह की विद्यार्थियों को समस्या हो तो समस्या का निराकरण करेंगे।

सिन्हा ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिस के संदर्भ में विभिन्न क्रिया कलापों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें साप्ताहिक जांच परीक्षा की शुरुआत की गई है। जिसमें विद्यार्थियों की रुचि काफी बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि डीएवी एक वैदिक शिक्षा और वेद के गुणों का अनुसरण करता है। आज के समाज में जहां नैतिक मूल्यों का पतन होता जा रहा है वैसे समय हमारी संस्था की सबसे बड़ी प्राथमिकता हो गई है कि छात्रों में संस्कार विकसित करें। उन्होंने कहा कि जब हमारे देश का छात्र संस्कारी होगा तो हमारा देश विकसित होगा, उन्नति करेगा।

सिन्हा ने बताया कि हमारे विद्यालय के शिक्षकों को पढ़ाई में हीं नहीं बल्कि संस्कार पर भी विशेष ध्यान देना होगा। ताकि बच्चे संस्कारी बने और देश की तरक्की में भागीदारी बने। उन्होंने बताया कि 11वीं एवं 12वीं के बच्चों के लिए भी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की गई है।

इन बच्चों को बाहर जाकर पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चों का उज्जवल भविष्य संभव हो सकें।

 242 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *