कॉलेज परिवार द्वारा तेनु डैम पर नेताजी की जयंती सह वनभोज का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित तेनु डैम पिकनिक स्थल पर 23 जनवरी को के. बी. कॉलेज बेरमो परिवार द्वारा वनभोज का आयोजन किया गया। यहां कॉलेज परिवार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी।

जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम केबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा की अध्यक्षता मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाया गया। प्राचार्य ने नेताजी के तेलचित्र पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता संग्राम मे उनके द्वारा किए गए योगदानों, उनके विचारों एवं आदर्शों को याद किया गया। शिक्षक समेत कर्मीयों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

उक्त जानकारी कॉलेज के मनोविज्ञान विषय के व्याख्याता डॉ प्रभाकर कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि पिकनिक (वनभोज) मस्ती व् मनोरंजन का एक ऐसा साधन है जो हर किसी को उत्साहित कर देता है। सौहार्द व उल्लास के बीच आत्मा को ताजगी मिलती है तथा मन की थकान को तरोताजा करता है।

पिकनिक एक मनोरंजन गतिविधि है, जो व्यक्तिगत और समाजिक स्तरों पर संयोजन का अवसर प्रदान करता है। कहा कि तेनु डैम पर नौका विहार का भी आनंद कॉलेज परिवार के सदस्यों ने लिया, जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। कॉलेज परिवार ने पिकनिक के माध्यम से नववर्ष पर अपनी खुशी को दोगुनी की।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती सह वनभोज के अवसर पर केबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा के अलावा तेनुघाट कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी, प्रो. लक्ष्मी नारायण राय, प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ साजन भारती, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ बासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, आदि।

प्रो. मनोहर मांझी, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. नितिन चेतन तिग्गा, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, शिक्षकेत्तर कर्मी रविंद्र कुमार दास, मो. साजिद, सदन राम, रवि कुमार यादबिंदु, दीपक कुमार, विमल कुमार, शिव चन्द्र झा, आशा देवी व् कॉलेज परिवार के सभी सदस्य एवं उनके परिवारों की उपस्थिति रही।

 53 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *