डीएवी महाविद्यालय में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

जल संरक्षण के लिए सनातन साधन अपनाया जाय-प्राचार्य
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका-प्रो अशोक
हर भारतीय को संविधान की जानकारी होनी चाहिए-जिला युवा पदाधिकारी
प्रहरी संवाददाता/सिवान(बिहार)। सिवान जिला (Sivan district) मुख्यालय के डीएवी महाविद्यालय सेमिनार भवन में 14 फरवरी को पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार पंडित (Doctor Ajay Kumar Pandit) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यतः जल संरक्षण, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका व भारतीय संविधान के बारे में प्रकाश डाला गया।
प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने कहा कि युवा वर्ग कठोर व ईमादारीपूर्वक पठन कर
देश की सेवा में अपनी शक्ति को लगाये। प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जल संरक्षण के लिए सनातन साधन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि त्रेतायुग से लेकर आजतक जल संरक्षण की जो पुरातन साधन अपनाई जाती रही है अगर उसका जीर्णोद्वार कर दिया जाय तो जल संरक्षण की समस्या का समाधान हो जायेगा। प्राचार्य ने बताया कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो 2040 तक पीने योग्य पानी समाप्त हो जाएगा तथा पूरे विश्व में पानी के लिए युद्घ छिड़ जाएगा।
प्रो अशोक प्रियम्बद ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि भारत में 65 प्रतिशत युवाओं की संख्या है जो सभी क्षेत्रों में अपनी परचम लहरा रहे हैं। राष्ट्र को सबल करने में अपनी ऊर्जा लगा रहे है। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कार्तिक सिंगला ने कहा कि सभी भारतीयों को संविधान की जानकारी रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संविधान के निर्माण में 2 साल 11 महीना 18 दिन लगा था तथा संविधान सभा का अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद व ड्राफ्टिंग कमिटी का चेयरमैन डॉ भीमराव आंबेडकर थे। सिंगला ने बताया कि संविधान 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। उन्होंने बताया कि प्रेम बिहारी रायजादा ने सबसे पहले संविधान को हस्तलिखित किया तथा इसके निर्माण में 15 महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को भी विस्तार से बताया जो युवाओं के लिए सार्थक है। सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी को सबल बनाने के लिये महिला सशक्तिकरण अभियान को पूर्णतः धरातल पर लाने की सख्त जरूरत है। प्रो धनन्जय यादव ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में प्रत्येक क्षेत्र के दक्ष लोगों की राय तथा अनेक देशों के संविधान का अवलोकन के बाद बनाया गया। प्रो अनिकेत कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित दस्तवेज है। युवाओं द्वारा भारतीय संविधान के ऊपर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रो संदीप यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार सिंह ने किया ।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति कुमारी, द्वितीय गुड़िया कुमारी मिश्रा, तृतीय स्थान स्वेता कुमारी को मिला। तीनों विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक इजहार अली, पुरुषोत्तम कुमार साह, युवा चित्रकार रजनीश कुमार मौर्य, राजा कुमार, संतोष कुमार सिंह, योगेंद्र राय, कृष्ण प्रताप चंद्र वंशी, आश्विन राज, अवंतिका कुमारी, नीतू कुमारी आदि उपस्थित थे।

 343 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *