विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति का धरना जारी, वार्ता विफल

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ ष्णुगढ़ प्रखंड के हद में कोनार डैम स्थित फुटबाल ग्राउंड में बीते 7 नवंबर को विस्थापित एवं स्थानीय समंवय कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया।

पुर्व निधारित कार्यक्रम के तहत धरना विष्णुगढ़ एवं गोमियां के विस्थापितों को मुफ्त बिजली, पेयजल, सिंचाई, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा बहाली की मांग को लेकर दिया गया था। बताया जाता है कि विस्थापितों से ली गई जमीन पर कोनार डैम का निर्माण कराया गया।पर विस्थापितों को इसके एवज में दी गई जमीन पर मालिकाना हक तक नहीं मिला है।

दी गई जमीन का दाखिल खारिज नहीं किए जाने के अलावा राजस्व रसीद तक निर्गत नहीं की गई है। विस्थापितों को नौकरी देना तो दूर, अब बिजली, पानी एवं सिंचाई जैसी मूलभूत जरूरतें भी नहीं पूरी की जा रही है। इसे लेकर मांगे लगातार मांगी जा रही थी। पर मांगे पूरी नहीं की गई। ऐसे में आंदोलन एकमात्र उपाय बन गया है।

जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे डीवीसी के स्थानीय वरीय पदाधिकारी ने विस्थापित एवं स्थानीय समंवय कमेटी के पदाधिकारियो से वार्ता की। पर वार्ता में हल नहीं निकला। बताया गया कि वार्ता करने आए अधिकारी ने विस्थापितों की मांगों को डीवीसी के वरीय पदाधिकारियो तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

इस पर आंदोलनकारियो ने डीवीसी के अध्यक्ष से बात कराने पर जोर दिया। डीवीसी के स्थानीय अधिकारी ने इस संबंध में हरसंभव कोशिश करने का आश्वासन देते हुए आंदोलन को समाप्त करने की अपील की।आंदलोनकारियो ने बात नहीं मानते हुए आगे आंदोलन को और तेज करने का अपना निर्णय सुना दिया।आंदोलनरत कार्यकर्ताओं ने बिना मांगे माने धरना समाप्त करने से मना कर दिया।

वार्ता एवं आंदोलन में कमेटी के दिनेश्वर मंडल, सुरेश राम, उमेश कुमार, चन्द्रशेखर पटेल, राजू यादव, राजेंद्र मंडल, शिवनाथ महतो, जीतन महतो, सोमर सिंह, छोटेलाल बेसरा, कृष्णा हांसदा, शिवनाथ हेम्ब्रम, मनोज, भुवनेश्वर साव, सुनील सिंह, आदि।

अजय सिंह, सूरज सिंह, रवि सिंह, पनवा देवी, अंजू कुमारी, मंजू कुमारी, वीणा देवी, दिव्या देवी, शांति देवी, सोहन हेम्ब्रम, टेकनी देवी, मो. बसवा, सोनिया देवी, सोहन हेम्ब्रम, मंजू देवी, कलावती देवी, ललिता देवी, दुलारी देवी, गुङिया देवी, पनवा देवी, पिंकी देवी, मोहनी देवी, विमला देवी, सावित्री देवी, धनेश्वरी देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, बिलासी देवी आदि शामिल थे।

 162 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *