डॉ निलांचल साहु स्मृति की मानद उपाधि से सम्मानित किए गये नीरज

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। डॉ निलांचल साहु स्मृति प्रतिभा पुरस्कार की मानद उपाधि से सम्मानित किए गये गोमियां के नीरज कुमार। नीरज को उपाधि मिलने से उनके परिजनों में हर्ष देखा जा रहा है।

बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के तुलबुल पंचायत रहिवासी चमन प्रजापति के पुत्र नीरज कुमार को देवघर में स्थानीय साइंस एंड मैथेमैटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन एवं अन्य तीन संस्थाओं के संयुक्त बैनर तले 24 दिसंबर को होटल न्यू ग्रैंड स्थित सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल के भव्य सभागार में सम्मानित किया गया।

झारखंड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर में 9वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में हेल्पिंग हैंड राइजिंग स्टार के संस्थापक नीरज कुमार को डॉ निलांचल साहू स्मृति प्रतिभा पुरस्कार की मानद उपाधि से डॉ प्रदीप सिंह देव एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया किया गया।

ज्ञात हो कि, प्रत्येक वर्ष डॉ निलांचल साहु स्मृति प्रतिभा पुरस्कार भारत में विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे एक व्यक्ति को दी जाती है। कुमार को यह उपाधि विज्ञान के क्षेत्र में लगातार काम करने पर दिया गया है।

इससे पूर्व कुमार को विज्ञान के क्षेत्र में काम करने पर पिछले माह नवंबर में बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। नीरज विज्ञान प्रसार डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के द्वारा 4 बार सम्मानित किए जा चुके हैं।

नीरज को सम्मान मिलने पर उनकी मां अनिता देवी, क्षेत्रवासियों, तुलबुल पंचायत की मुखिया ममता देवी, पंसस हरि नारायण प्रजापति एवं हेमंत केवट ने हर्ष व्यक्त किया है।

 196 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *