डुमरी मे दोहरायेगा एनडीए गठबंधन का लोकसभा चुनाव परिणाम-मरांडी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय मे 22 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। वे डुमरी विधानसभा उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार को लेकर यहां पहुंचे थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता में कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम डुमरी मे एनडीए गठबंधन दोहरायेगा। उन्होंने कहा कि डुमरी उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी काफी मतों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार ने राज्य में नाम बदल-बदल कर काफी मात्रा में गरीब आदिवासियों की जमीन लूटी है।

मरांडी ने कहा कि जब राज्य का सीएम ही फ्रॉडिज्म कर रहा तो जनता का क्या होगा। ऐसे व्यक्ति के सीएम रहते राज्य से अपराध और लूट कैसे खत्म होगा। इसीलिए भाजपा को इस भ्रष्टाचारी और लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना पड़ा।

प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि इस राज्य में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। राज्य प्रायोजित भ्रष्टाचार है। अफसर बेलगाम है। सरकारी कार्यालय में बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता है। हेमंत सरकार सिर्फ आदिवासियों के नाम पर राजनीति कर रही है। आदिवासी मुख्यमंत्री के राज्य में सिर्फ आदिवासी ही लूटे जा रहे हैं।

कहा कि ईडी की जांच होती है तो सीएम कहते हैं कि आदिवासी हैं, इसलिए तंग किया जा रहा है। वे खुद को आदिवासियों का मसीहा कहते हैं। अगर कुछ गलत नहीं किया है तो ईडी को जाकर सबकुछ सच क्यों नहीं बतातें।

मौके पर राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, गिरिडीह सांसद, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री छत्रु राम महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष अंबिका खवास, जिला मंत्री विक्रम पांडेय सहित जयदेव राय, संत सिंह, आदि।

दिनेश पांडे, टुनटुन तिवारी, वैभव चौरसिया, दिनेश कुमार सिंह, भाई प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, मेहंदी सिन्हा, मनोज कुमार, मनोज रवानी, मदन खुराना, सुरजीत चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, आशुतोष कुमार, दीपक गिरि आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 82 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *