गोमियां रेलवे थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। बोकारो जिला के हद में 31 अक्टूबर को गोमियां राजकीय रेलवे थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया।
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर गोमियां राजकीय रेलवे थाना परिसर में थाना प्रभारी महेश्वर महतो के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी महतो ने कहा कि किसी भी देश की मजबूती के लिए एकता एवं अखंडता जरूरी है। देश की विकास, शांति एवं समृद्धि तभी संभव है, जब लोगों के बीच एकता होगी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस पर लोगों को एकजुट रहने का आवाहन किया। साथ हीं कहा कि सरदार पटेल ऐसे नेता थे, जिन्होंने कई रियासतों को भारत में मिलाकर एक राष्ट्र बनाया। इसी कारण वह एकता की मिसाल थे। प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर थाना के कर्मचारियों ने शांति व्यवस्था, एकता, अखंडता और सुरक्षा कायम रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक शिवाजी सिंह, रेलवे सशस्त्र बल मनोज कुमार सिंह, टेकलाल महतो, खगेश प्रसाद, सन्नी हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
प्रहरी संवाददाता/

 306 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *