डीएवी गुवा में राष्ट्रीय फल आम दिवस का आयोजन

पर्यावरण शुद्धि के ध्येय से पौधों को लगानी चाहिए-प्राचार्य

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल गुवा में प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों में कक्षा चतुर्थ की छात्रा जीविका दास ने अपने जन्मदिन पर एक पौधा विद्यालय प्रबंधन को प्रार्थना सभा में समर्पित कर जन्म दिवस मनाई।

विद्यालय के वरीय गणित शिक्षक अनंत कुमार उपाध्याय ने प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रबंधन की ओर से पौधा को स्वीकार करते हुए बच्चे जीविका दास को आर्शीवचन दिया। पर्यावरण शुद्धि के लिए छात्रा की उत्साहवर्धक कार्य की सराहना की गई।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने उक्त छात्रा के जन्मदिन पर शुभकामना देते हुए बच्चों के माध्यम से गुवा के अभिभावक के द्वारा पर्यावरण शुद्धि के लिए बच्चो के जन्म दिन पर पौधारोपण की अपील की।

उन्होंने कहा कि खाली स्थानों में पर्यावरण शुद्धि के ध्येय से पौधों को लगानी चाहिए। जिससे जीव जंतु को सहारा मिल सके। पर्यावरण एवं वायुमंडल की शुद्धि वर्तमान में नितांत आवश्यक है। स्वच्छ वातावरण के माध्यम से ही स्वच्छ जीवन की कल्पना की जा सकती है।

अन्त में कक्षा नवम की छात्राओं के सहयोग से छात्रा जीविका दास में प्राचार्य एवं गणित शिक्षक सहित अन्य शिक्षक यथा श्रवण कुमार पांडेय, शशि भूषण तिवारी, आशुतोष शास्त्री, संजीव कुमार एवं भास्कर चंद्र दास के साथ साथ सेल कर्मी अर्न्तयामी महाकुड के सानिध्य में पौधारोपण कर सबों से आशीर्वाद ली।

राष्ट्रीय फल आम दिवस की महत्ता पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि आम स्वादिष्ट होने के साथ – साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होता है। यदि किसी को लू लग जाती है, तो कच्चे आम का पानी पीने से उसे राहत मिलती है। साथ हीं कम समय में लू की समस्या भी चली जाती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को आम खाना पसंद होता है। लोग आम के लिए गर्मियों का इंतजार करते है।

 152 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *