अंगवाली मंडल में गणतंत्र दिवस पर फहराए गये राष्ट्रीय ध्वज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीते 26 जनवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में जगह जगह झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गयी।

इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। सीएचसी में प्रभारी चिकित्सक कुंदन कुमार, थाना परिसर में थाना प्रभारी विनय कुमार सहित पूरे प्रखंड के सभी 23 पंचायत सचिवालय में 75वें गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक तरीके से झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र के दस पंचायत में अंगवाली सहित विभिन्न पंचायत सचिवालयों, विद्यालयों में सादगी से गणतंत्र दिवस मनाया गया। अंगवाली के इंडियन बैंक में आवास मालिक अरुण जयसवाल ने स्थानीय रहिवासी संतोष चटर्जी, अंगद रजवार, दीपक जयसवाल आदि की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराए।

जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु मंदिर में सचिव सचिन मिश्रा, पूर्व सचिव देवब्रत जयसवाल, उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, मोती रजवार आदि ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। यहां प्राचार्य सजल मैती, प्रफुल्य चटर्जी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। यहां बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

वहीं उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका निभा आईंद, राजकीय मध्य विद्यालय में एचएम राधेकृष्ण रजवार, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्राचार्य आनंद मोदक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए। यहां बच्चो ने कार्यक्रम के तहत जलवा बिखेरे।

इस अवसर पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय तथा दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट कार्यालय में, स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ शीला कुमारी ने दोनो एएनएम एल प्रतिभा एवं कुमारी बबिता, सहिया उषा, सुमित्रा, किरण, महिला ग्रुप की सोनाली देवी, बैंक सखी सुलेखा की उपस्थिति में झंडोतोलन किया।

पंचायत भवन में मुखिया के अलावा पंचायत सचिव बरूण ठाकुर, उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड सदस्य, जल सहिया भाग्यरानी देवी आदि उपस्थित थे। कई विद्यालयों के आयोजन में समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी भी शामिल रही। शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट कार्यालय के विभिन्न आयोजनों में मुखिया धर्मेंद्र, कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास, क्रांति देवी, उप मुखिया रियाज एवं अन्य उपस्थित थे।

अंगवाली दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुखिया अनिता सोरेन, पंसस जीतलाल सोरेन, पंचायत सचिव दामोदर स्वरूप, रोजगार सेवक सफीक आलम, चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया अकलेश्वर ठाकुर और अन्य, दक्षिणी में मुखिया रजनी देवी, चिटमनी, दुर्गा सोरेन, प्रकाश महतो आदि सक्रिय रहे।

 

 241 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *