संडे बाजार मे मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित भाजपा सह जनता मजदूर संघ नेता दिनेश पांडेय के आवासीय कार्यालय में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपाई सहित स्थानीय रहिवासी शामिल हुए।

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल से लाइव देश के विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान आवासीय कार्यालय संडे बाजार में भी लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जहां बेरमो प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।इस दौरान पीएम मोदी द्वारा नौ वर्षो में किए गए जनहित के कार्यों एवं योजनाओ को बताया गया। उनके संबोधन को सबों ने ध्यान पूर्वक सुना एवं संगठन की मजबूती पर इस दौरान चर्चा भी किया गया।

मौके पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, मंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद, मंडल कार्यक्रम प्रमुख दिनेश पांडेय, मनोनीत मंडल प्रभारी ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, महामंत्री मनोज तिवारी, विनय सिंह, बेरमो प्रखंड प्रभारी सूरजमल नायक, डॉक्टर प्रह्लाद वर्णवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश प्रसाद, आदि।

महामंत्री सीपी सिंह, सीमा देवी, विश्वनाथ यादव, अजय शर्मा, प्रदीप साहू, रोबिन कसेरा, राजेश साहू, अनिल मिश्रा, वार्ड सदस्य डी दामोदरन, बबीता देवी, ज्योति कुमारी, सोनू कुमारी, जलसहिया तुसा देवी, अनीता सकूजा, राम पुकार राम, बलराम राय, सुखदेव महतो, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, राम बदन तिवारी, विजय मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद कुमार गौड़, आदि।

महेश प्रसाद, राजेंद्र हरि, रमेश कुमार राय, भारती देवी, द्रोपदी देवी, बेरमो पूर्वी पंचायत की मुखिया दुर्गावती देवी, दीपू प्रसाद गुप्ता, उषा देवी, संजू देवी, महेश्वरी कुमारी, सुखा देवी, रंथी देवी, मालती कुमारी, पूर्वी देवी, जासो देवी, पायल कुमारी, जमुना देवी, सरिता देवी, भारती झा सहित काफी संख्या में रहिवासी मौजूद थे।

 80 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *