म्यूजिक वीडियो जिंदगी कर हर खुशी का टीजर जारी

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। नागपुरी म्यूजिक वीडियो जिंदगी हर खुशी का टीजर झॉलीवुड टीवी द्वारा जारी किया गया। टीजर में झॉलीवुड क्वीन स्टार अभिनेत्री सुप्रिया और विवेक नायक नजर आ रहें हैं।दर्शकों द्वारा टीजर काफी पसंद किया जा रहा हैं।

जानकारी के अनुसार म्यूजिक वीडियो (Music Video) जिंदगी कर हर खुशी से सुप्रिया झॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं।मायानगरी मुंबई में फिल्माई गई यह म्यूजिक वीडियो आगामी 21 जुलाई को यूट्यूब चैनल झॉलीवुड टीवी पर रिलीज होने जा रहीं हैं। इससे सुप्रिया को खोरठा गीत संगीत से ही पहचान मिली और लोकप्रिय भी हुई। साथ ही टीवी सीरियल के जरिए भी इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित की है।

आपको बता दें कि, कई सालों बाद सुप्रिया फिर से नागपुरी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा हैं कि एक बार फिर से वहीं दौर आयेगा जो सीडी कैसेट्स के जमाने में देखा गया। बंटी सिंह, सतीश शाहदेव, रमन गुप्ता, दिनेश देवा के साथ सुप्रिया की जोड़ी अबतक बहुत ही ज्यादा सुपरहिट रहीं है। अब विवेक नायक के साथ खोरठा म्यूजिक वीडियो जिंदगी कर हर खुशी में तहलका मचाने वाली हैं।

यह गाना मुंबई में फिल्माया गया हैं। इसके गीत संगीत भी दर्शकों के पसंद के अनुसार बनाई गई हैं। इस म्यूजिक वीडियो में सुप्रिया और विवेक नायक ने अभिनय किया हैं। वहीं इस एल्बम के गायक संगीतकार विवेक नायक, गीतकार ओम जी, मिक्स मास्टरिंग निलेश सोनी, कोरियोग्राफर रीना सरोज, डीओपी प्रदीप यादव, आदि।

एडिट व डीआई सुदीप दत्ता, मेक अप डैनी खान, प्रोडक्शन डिजाइनर सनी सागर, प्रोडक्शन टीम अजय कुमार, परवेज, गौरव, प्रोड्यूसर विजय कुमार, डायरेक्टर गुड्डू जान तथा विशेष आभार देव पासवान, मनीष रॉय, माणिक दा हैं।

 170 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *