मुंबई का चोर माल सहित यूपी से गिरफ्तार

शाहूनगर पुलिस ने जब्त किया शत प्रतिशत माल

मुश्ताक खान/ मुंबई। पत्नी की शिकायत पर शाहूनगर पुलिस (Shahu Nagar Police) ने उसके पति को उत्तर प्रदेश के झांसी से ढूंढ कर माल सहित पकड़ कर मुंबई ले आई। आरोपी पति ने अपनी साली के बेटे की शादी का 52 लाख नगद व करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात ले उड़ा था।

मुंबई से भागने के दौरान उसने अपनी मोबाईल को स्वीच ऑफ करने के साथ -साथ सिम कार्ड भी बदल दिया था। लेकिन आधुनिकता के इस युग में मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सहायता से आरोपी इद्रीस मोहम्मद रफीक शेख को यूपी के झांसी में ढूंढने में बड़ी सफलता पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माटुंगा लेबर कैंप (Matunga Labour camp) स्थित गीतांजली नगर के बिल्डिंग ए -1 तीसरी मंजिल, रूम नंबर 30 निवासी मरियम इद्रीस शेख 47 ने शाहूनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी तहरीर में कहा था की उनके पति इद्रीस मोहम्मद रफीक शेख 55 उनकी जमा पूंजी 52 लाख नगद और 100 ग्राम सोने के जेवरात लेकर भाग गया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 274 /2021 के तहत मामला दर्ज कर लिया। हालांकि इतनी बड़ी रकम के बारे में पुलिस ने मरियम से भी जानकारी ली। मरियम ने अपने तहरीर में बताया था की उसने अपनी बहन के बेटे की शादी के लिए अपनी दुकान व घर को बेच कर यह रकम जमा की है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई लेकिन कोई सुराग नहीं होने के कारण अंधेरे में तीर चला रही थी। क्योंकि आरोपी यहां से भागने के दौरान अपना सबूत मिटाता जा रहा था। यहां तक की उसने अपने मोबाईल की सिम कार्ड भी निकाल कर फेंक चुका था।

इस दौरान जोन 5 के डीसीपी प्रणय अशोक के मार्गदर्शन में शाहूनगर पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में मुंबई के कई संभावित स्थानों पर छापामारी कर चुकी थी। लेकिन हर जगह से बैरन ही लौटना पड़ा था। पुलिस के अनुसार बिना किसी सुराग के आरोपी तक पहुंचना टेढ़ी खीर थी।

लेकिन पीएसआई वैभव कदम, संदीप सावंत, शंकर राठौड के अलावा इस टीम में एएसआई उमर खान और पुलिस नाईक अनिल ठोंबरे ने आरोपी के मोबाईल का सीडीआर निकाल कर नेशनल टेलीग्राम पुलिस ग्रुप के एडमिन व दिल्ली के पुलिस निरिक्षक राजपाल ढबास से मदद मांगी। उनकी मदद व शाहूनगर पुलिस की मेहनत रंग लाई।

मुंबई पुलिस की टीम झांसी के सिद्धेशवर नगर स्थित आईटीआई मोड के सामने से आरोपी इद्रीस मोहम्मद रफीक शेख को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर मुंबई ले आई। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायधीश ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिसिया जांच पड़ताल में अधिकारियों ने लगभग चोरी के 90 प्रतिशत माल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से जब्त किया गया रकम और सोना शिकायतकर्ता को अदालत के जरीये मिलने वाला है। वहीं रिमांड के बाद अदालत ने आरोपी इद्रीस को जेल कस्टडी में भेज दिया है।

 556 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *