प्रखंड मुख्यालय में मुखिया संघ की बैठक संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड मुख्यालय 10 अक्टूबर को प्रखंड मुखिया संघ की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष हारू राजवार ने की।

इस अवसर पर मुखिया संघ की संपन्न बैठक में संगठन को सबसे पहले मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही पंचायत में हो रहे विकास कार्यों के प्रति सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी का रूचि नहीं होते देख इसे गंभीर मामला बताते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधि को मजबूती पर बल देने को कहा गया।

बैठक में मुखिया संघ की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष हारू राजवार ने कहा कि जब तक संघ मजबूत नहीं होगा पंचायत में सही विकास नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा कि जनता जिस उम्मीद से हम सबों को जीता कर काम करने का अवसर दिया है, इस अवसर को हम सभी किसी भी हाल में खोने नहीं देंगे। मजबूती के साथ पंचायत में काम करके दिखाएंगे। कहा कि सोंच बदलने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष के आह्वान पर उपस्थित सभी मुखिया ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में सोनपुरा मुखिया चंद्रशेखर, टांगटोना मुखिया सुमित्रा देवी, चंद्रशेखर नायक, राजेंद्र महतो, अमरेश कुमार महतो, सरिता देवी, गीता देवी, अनीता देवी, विजय कुमार जयसवाल के अलावे उप मुखिया भी शामिल थे।

 69 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *