Advertisement

क्रॉस कंट्री एथलेटिक में मुकेश ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में पिस्ट मॉडर्न स्कूल का छात्र मुकेश (Student Mukesh) ने क्रॉस कंट्री एथलेटिक मीट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आईईएल के महाप्रबंधक ने मुकेश की इस उपलब्धि पर हर्ष वयक्त किया है।
जानकारी के अनुसार मुकेश ने चंडीगढ़ एथलीट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 55 वां राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप अंडर 16 ग्रुप में 2 किलो मीटर दौड़ में भाग लिया। प्रतियोगिता 21 फरवरी को चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में मुकेश कुमार महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुकेश की इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ एसोसिएशन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इससे पूर्व मुकेश ने 12 वां झारखंड स्टेट क्रॉस कंट्री के अंतर्गत 2 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी को देवघर में आयोजित हुआ था।
मुकेश की इस सफलता पर आईईएल के महाप्रबंधक राकेश कुमार, प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय, विद्यालय प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन अरिंदम दास गुप्ता, खेल शिक्षक बी के मिश्रा, सागर कुमार एवं मार्गदर्शक गंगाधर यादव ने मुकेश को बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *