सांसद और विधायक ने किया अनाज गोदाम का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/कसमार। कसमार प्रखंड के मुख्यालय परिसर में एक हजार मैट्रिक टन के अनाज गोदाम के निर्माण एवं गांधी मैदान में पोटो हो खेल मैदान का भूमि पूजन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं गोमियां विधायक लंबोदर महतो ने किया।

गोदाम का निर्माण भवन प्रमंडल बोकारो के द्वारा किया जायेगा। इस दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि अनाज गोदाम के अभाव में अनाज पानी से भींग कर एवं चूहों द्वारा नष्ट किया जाता था। अब इससे किसानों को राहत मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 1000 मैट्रिक टन का विशाल अनाज गोदाम बनने से भंडारण सुरक्षित होगा। वहीं गोमियां विधायक ने कहा कि जरूरत के अनुसार चिन्हित कर विकास कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान जिप सदस्य अमरदीप महाराज, रवि कुमार, उमेश महतो, शिशुपाल महतो, धनलाल कपरदार, संतोष महतो, राजू महतो, शिबू महतो, बिनोद महतो, संजय महतो, बिनोद महतो, दुर्गा महतो, गोपाल महतो, अलटू अंसारी आदि मौजूद थे।

 209 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *