Advertisement

सड़क दुर्घटना में बिक्रमगंज निवासी मनजी सिंह की मौत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना से महज पांच फलांग की दुरी पर निर्मल महतो चौक पर 6 मई की संध्या सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 6 मई की संध्या लगभग छह बजे बेरमो थाना के समीप निर्मल महतो चौक पर हाईवा क्रमांक-JH10 CH/5546 ने युवक को धक्का मारा। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि हाईवा फुसरो कि ओर से जैनामोड़ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में युवक को धक्का मारा, जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो थाना के सुभाष कुमार पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचा दिया।

मृतक युवक की पहचान मनजी सिंह पिता अवधेश सिंह निवासी धारुपुर पोखरा, बिक्रमगंज जिला रोहतास बिहार का बताया जाता है। मृतक अपनी बहन से गोरंग कॉलोनी चन्द्रपुरा से मुलकात कर घर जाने के लिए बस पकड़ने फुसरो आया था। बताया जाता है कि 7 मई को परिजन के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को फोन पर दे दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *