महिला कल्याण समिति द्वारा मनाया गया मातृ दिवस सह रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

महिला सशक्तिकरण से ही समाज का विकास संभव-रवीन्द्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नई सोच नई दिशा के तहत बोकारो जिला के हद में महिला कल्याण समिति ढोरी के तत्वावधान में 25 मई को मातृ दिवस (महिला सशक्तिकरण) सह रवींद्रनाथ टैगोर जयंती सभा का आयोजन किया गया। जयंती सभा का आयोजन गिरिङीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में कविन्द्र रवींद्र नाथ टैगोर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 16वी लोकसभा सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है, आदि।

ताकि महिलाओं का जीवन स्तर उपर उठ सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज का विकास संभव है। केंद्र प्रायोजित आवास योजना, सुकन्या योजना, उज्वला योजना आदि जाति भेद भाव से उपर उठ कर समाज हित में काम करें।

उन्होंने कहा कि रबीन्द्रनाथ टैगोर साहित्यिक और कलात्मक उपलब्धियों वाले व्यक्ति थे। वह एक बंगाली कवि, उपन्यासकार, चित्रकार, ब्रह्म समाज दार्शनिक, संगीतकार, समाज सुधारक, दृश्य कलाकार, नाटककार, लेखक और शिक्षाविद थे।

उन्होंने भारतीय सांस्कृति और राष्ट्रीय आंदोलनों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। टैगोर भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी साहित्य कला के माध्यम से भारत की संस्कृति और सभ्यता को पश्चिमी देशों मे फैलाया। उन्होंने पश्चिमी सभ्यता और भारतीय संस्कृति के बीच संबंध स्थापित किया।

महात्मा गांधी द्वारा उनको गुरुदेव की उपाधि दी गई। कहा कि
रवीन्द्रनाथ टैगोर वर्ष 1913 में गीतांजलि कविता संग्रह के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई व्यक्तित्व बने। इन्हें प्यार से गुरुदेव, कविगुरु और विश्वकाबी उपनाम से संबोधित किया जाता है।

इनके गीतों को रवींद्र संगीत के नाम से जाना जाता है। टैगोर भारत के सबसे प्रसिद्ध शब्द लेखकों में से एक थे। पाठकों के दिलो-दिमाग पर उनका अविस्मरणीय प्रभाव पङा था, इसलिए उन्हें गुरुदेव या कवियों के कवि उपनाम से जाना जाता था।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रसस्ती पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संस्था के विजय कुमार, जितेन्द्र गोप, शांति देवी, कुमारी किरण, माला देवी, अंबावती कुमारी, रेणुका, मंजू देवी, केशर जहाँ, चन्द्र लेखा, रेणुका पांडेय आदि कई गणमान्य जनों ने महिला शसक्ति पर प्रकाश ङाला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मकस पत्रिका के संपादक श्याम कुवंर भारती, भाजपा के वरीय नेता भाई प्रमोद कुमार सिंह, रविन्द्र मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, शंकर सिन्हा, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, मृत्युंजय पांडेय के अलावा जरीङीह, गोमियां, बेरमो, कसमार, पेटरवार, चास, बोकारो आदि अन्य प्रखंङो के सैकड़ो महिला, पुरुष अमन पसंद रहिवासी उपस्थित थे।

 154 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *