पत्रकार को मातृशोक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह के पत्रकार संदीप कुमार की माता जी का रांची के एक निजी अस्पताल में 27 नवंबर को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 55 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार बाबू क्वाटर के समीप दामोदर नदी तट पर किया गया। उनके निधन को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार जारंगडीह उत्तरी पंचायत आजाद नगर माइनस क्वाटर निवासी एच. एन. सिंह की धर्मपत्नी व् पत्रकार संदीप कुमार की माता चंदा देवी की 27 नवंबर की सुबह रांची स्थित मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतका के बड़े पुत्र सचिन कुमार आजसू नेता व गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि तथा दूसरा पुत्र संदीप पत्रकारिता से जुड़ा है। जबकि, तीसरे पुत्र पप्पू कुमार आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत हैं।

बताया जाता है कि, पत्रकार की मां का शव 27 नवंबर की दोपहर लगभग 11 बजे रांची से उनके जारंगडीह स्थित आवास पहुंचा, जहां क्षेत्र के तमाम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने पहुंचकर शोक जताया तथा मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया। सूचना के बाद स्थानीय पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद इम्तियाज, पंचायत समिति सदस्य अरुणा कुमारी, उप मुखिया रूबी देवी, पूर्व वार्ड सदस्य नौशाद आलम ने शोक जताया।

उनके निधन की सूचना के बाद उनके अंतिम दर्शन को भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, जारंगडीह के सदर प्रिंस, ट्रेड यूनियन नेता रामदास केवट, निजाम अंसारी, अमृत करमाली, पप्पू सिंह, समाजसेवी चंद्र मोहन सिंह, श्याम सिंह, वीरेंद्र चौहान, टिंकू पंडित, श्यामल, चंद्र प्रकाश दुबे, कुंजेश्वर मंडल, आदि।

पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष जगदीश महतो, सचिव विजय कुमार सिंह, साबिर अंसारी, पवन कुमार सिंह, आरपी सिंह, मुकेश कुमार, अनिल वरनवाल सहित आसपास के दर्जनों रहिवासी पहुंचकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को ढाँढस बंधाया।

बताया जाता है कि दोपहर 3 बजे के आसपास पत्रकार की मां की अंतिम यात्रा शुरू हुई जिसमें गणमान्य जनों सहित सैकड़ो रहिवासियों ने हिस्सा लिया। आखिरकार जारंगडीह बाबू क्वार्टर स्थित दो मुहान दामोदर नदी तट शमशान घाट पर अंत्येष्टि कर दिया गया।

 91 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *