नम आँखो से की गई माँ अम्बें की विदाई

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)(Giridih)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर बाजार सहित बेको में 27 अक्टूबर को जगह जगह पूर्णाहुति के साथ ही विजयदशमी पर्व का समापन हो गया। विभिन्ना झांकी समितियों ने देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
इससे पहले पूर्णाहुति देकर माँ दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गयी। सेवा गीत गाते मंडली के साथ भक्त बाना लिए, मां अम्बे की शोभायात्रा निकालकर बेको गाँव को भ्रमण करते हुए प्रतिमाओं को रामसागर तालाब ऊपर टोला में विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं का विसर्जन दोपहर से ही शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी था।
बेको में माँ दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। भक्त ज्योत ज्वाला लेकर कतार लगाकर चल रहे थे। वहीं भक्त माता जगदम्बे के जयकारे लगाते हुए झूमते हुए चल रहे थे। गाँव से विभिन्न भक्त श्रद्धालुओं की टोलियां माता को विसर्जन करने के लिए रामसागर तलाब ऊपर टोला पहुंच कर तथा आरती पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
इस दौरान तालाब के समीप बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एकत्रित हुए। मां दुर्गा की विदाई देखने के लिए गाँव की सड़कों पर श्रध्दालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौजूद थे। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही नवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया।

प्रहरी संवाददाता/

 220 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *