मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए संकल्पित-राजेश सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई को 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घघाटन किया। मुख्य कार्यक्रम राजस्थान के सीकर में आयोजित किया गया। वहीं से प्रधानमंत्री ने देश भर के किसान समृद्धि केंद्र का उद्घघाटन किया। इसका सभी केंद्रों में ऑनलाइन प्रसारण किया गया था।

जानकारी के अनुसार झारखंड में 1607 किसान समृद्धि केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर उद्घघाटन समारोह में भाग लेने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी और आसपास के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। किसानों में काफी उत्साह देखा गया।

एक ही छत के नीचे किसानों को तमाम सुविधाएं

एक ही छत के नीचे किसानों को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किसान समृद्धि केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों को खाद, बीज और कृषि उपकरण से लेकर मिट्टी की जांच की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रथम चरण में झारखंड की राजधानी रांची समेत सभी जिलों के प्रखंड और प्रमुख स्थानों पर पीएमकेएसके खोले गए हैं।

केंद्र के उद्घघाटन के मौके पर सिमडेगा जिले के किसान काफी उत्साहित दिखे। सिमडेगा के उद्घघाटन समारोह का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

प्रदेश भाजपा ने किया किसान समृद्धि केंद्र खोले जाने का किया स्‍वागत

किसान समृद्धि केंद्र खोले जाने का झारखंड प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के सिमडेगा जिला प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ ही झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए संकल्पित है।

किसानों की आय को दोगुनी करने की दृष्टि से केंद्र सरकार (Central Government) अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र देश को समर्पित किया है। इसमें 1607 केंद्र झारखंड राज्य के हैं। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी इस पर खुशी जाहिर की है।

 

 77 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *